कलेक्टर के निर्देश के बाद मटकुली सोसाइटी से पुनः प्रारंभ हुआ खाद वितरण कार्य-
नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट-
नर्मदापुरम के पिपरिया तहसील अंर्तगत आदिवासी क्षेत्र की मटकुली सोसाइटी विगत कई सालों से अक्रियाशील थी। सोसाइटी की लिमिट जाम हो चुकी थी, जिससे सोसाइटी द्वारा खाद वितरण नहीं किया जा रहा था, क्षेत्र के आदिवासी किसान खाद के लिए निजी दुकानो पर निर्भर थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार उक्त सोसाइटी से पुनः खाद वितरण कार्य प्रारंभ हो गया है।डीआरसीएस शिवम मिश्रा ने बताया कि जिला सहकारी विकास कमेटी की जून माह मे आयोजित बैठक मे कलेक्टर द्वारा मटकुली सोसाइटी पुनः चालू करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में बैंक द्वारा लिमिट स्वीकृत की गई तथा कृषि विभाग से उर्वरक का लाईसेंस और पॉस मशीन प्राप्त की एवं जी एस टी में पंजीयन पश्चात अंततः खाद का किसानो को वितरण प्रारंभ किया गया।