नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग।
जीएम इंटर महाविद्यालय ,इचाक में नशा मुक्त अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।
हजारीबाग:जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक में नशा मुक्त अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP)हजारीबाग जिला के नोडल पदाधिकारी रेहान जामी, उनके सहयोगी इफ्फत नाज, मो.इरफान,महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिला नोडल पदाधिकारी रेहान जामी के द्वारा बच्चो को नशा मुक्त भारत का निर्माण के लिए बहुत सारे बातो को बताया गया जिसमे नशा करने से आपको किन किन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। नशा सेवन करने से मनुष्य कैसे बचे। महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार ने कहा कि नशा करने से नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे सम्पूर्ण जीवन को नष्ट कर देती है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन जाता है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशे की लत से पीड़ित है। सरकार इन पीड़ितों को नशे के चुंगल से छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाती है, शराब,तंबाकू,सिगरेट और गुटखे पर रोक लगाने के प्रयास करती है।महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने कि नशा हम सब के लिए एक अभिशाप है। जो हमारे समाज में आम है। हम जानते हैं कि मानव ही इस धरती पर सबसे बुद्धिमान और शक्तिशाली है और अपने जीवन को सुखद बनाने के लिए हर संभव कोशिश करता है लेकिन अच्छी शिक्षा के अभाव में लोग कम उम्र में ही नशा जैसे अन्य शारीरिक परिणामों का शिकार हो जाते हैं और आजीवन नशे की लत में रहते हैं। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान माही रानी,द्वितीय स्थान अंकित कुमार दास,तृतीय स्थान कुमार सक्षम राज ने प्राप्त किया।