*👉🏿डिप्टी सीएमओ का अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर छापा…*
*—————————-*
खबरबिहारीगढ़ सहारनपुर से (समाचार)*
आज पीड़ित की शिकायत पर कस्बे में अपनी टीम के साथ पहुंचे *डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कुणाल जैन* ने *अलिजा हेल्थ केयर सेंटर* पर छापामार कार्रवाई की। इस समय क्लीनिक में कुछ मरीज भी मौजूद मिले। लेकिन क्लीनिक की संचालिका मौके पर ना मिलने के कारण जांच टीम गहनता के साथ जांच नहीं कर पाई। बात करने पर *डॉक्टर कुणाल जैन* ने बताया कि क्षेत्र में कुछ जच्चा बच्चा केंद्र फर्जी रूप से चल रहे हैं। ये जच्चा बच्चा केंद्र जो मानक के अनुरूप ना होने के कारण अवैध श्रेणी में आते हैं। लगातार मिल रही शिकायतो को देखते हुए आज स्वास्थ्य विभाग की छापा मार कार्रवाई इन लोगों के लिए एक सबक है।
*—————————*
*✍️ रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़