हजारीबाग।
गिद्दी पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को भेजा जेल ।
हजारीबाग:गिददी थाना छेतर अंतर्गत फुलसराय से 50 वर्षीय महिला अंजू देवी की हत्या कर दिया गया था जिसे लेकर गिददी पुलिस ने हत्या की ममले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मृतका के आरोपी प्रेमी गुहो महतो उर्फ महेंद्र महतो को गिद्दी पुलिस ने बुधवार को हजारीबाग जेल भेज दिया है। इस संदर्भ मे गिददी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांड संख्या 70/24 के तहत हत्या के आरोपी प्रेमी गुहो महतो उर्फ महेंद्र महतो को जेल भेज दिया गया है। इसे इसे लेकर पुलिस की एक टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने पेटरवार थाना क्षेत्र से पूछताछ के लिए गुहो महतो उर्फ महेंद्र महतो को हिरासत में लेकर गिद्दी थाना पहुंची। थाने में पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान गुहो महतो उर्फ महेंद्र महतो ने अपना जुर्म को कबूल किया। मालुम हो कि पांच वर्षों से अपने प्रेमी के साथ रामगढ़ में रहने वाली 50 वर्षीय महिला अंजू देवी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी। गिद्दी पुलिस ने मृतका का शव मंगलवार को ससुराल फूलसराय गांव के एक निर्माणाधीन भवन में बरामद किया है। पुलिस टीम में गिद्दी थाना एसआइ रथू उरांव, एसआई मोहन कुमार, पुलिस जवान इंद्रदेव शामिल थे।