नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग।
कर्णपुरा महाविद्यालय में मनाया गया करमा महोत्सव ।
बड़कागांव: कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा करमा महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो तथा विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सचिव टुकेश्वर प्रसाद शामिल हुए तथा श्री महतो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृति और पहचान को जिंदा रखने के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।इस करमा महोत्सव की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर कीर्तिनाथ महतो हुआ । अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व झारखंड– बिहार के अलावा उड़ीसा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम में आदिवासी समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में बहने अपने भाइयों की सुख समृद्धि की कामना करती है और दीर्घायु के लिए पूजा करती है। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सुरेश महतो ने किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर ऋतुराज ने किया साथ ही समापन की घोषणा की।मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षककेत्तर कर्मचारी तथा सैकड़ो की संख्या में छात्र–छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।