लखनऊ सीवेज के पानी में कोरोनावायरस, संक्रमित मरीजों के स्टूल (मल) से पानी में पहुंचा वायरस।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में मुंबई के बाद अब राजधानी में सीवेज के पानी में कोरोनावायरस मिलने से खलबली मच गई है लखनऊ के खदरा इलाके के साथ ही मछली मोहाल और घंटाघर के पास के क्षेत्र में सीवेज में कोरोनावायरस मिले हैं डॉक्टर का अनुमान है कि यहां पर रहने वाले करोना संक्रमित मरीजों के स्टूल (मल) से कोरोनावायरस सीवेज में पहुंच गया होगा, एसजीपीजीआई के डॉक्टर अब इसके अध्ययन में लगे हैं कि यह वायरस कितना खतरनाक हो सकता है डॉ घोषाल ने बताया कि सीवरेज के पानी में कोरोनावायरस का पाया जाना कोरोना संक्रमित मरीजों के स्टूल (मल) से हो सकता है कई करोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में भी हैं ऐसे में उनका स्टूल सीवेज में आ जाता है,कई देशों में हुए अध्ययन में पाया गया है कि 50% कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के स्टूल (मल) में भी वायरस पाया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ