धीरज विश्वकर्मा
पुलिस अधीक्षक, मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को बड़ी सफलता, साईबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में, लोन दिलाने के नाम से खाता खुलवाकर करते थे आमजनों से ठगी। प्रार्थी धर्मेन्द्र पिता चैनसिंह राजपूत उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम खुलरी ने अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 19.09.2024 को धोखाधड़ीपूर्वक उनके बैंक खाते से अनाधिकृत रूप से 5 लाख रूपये निकालने के संबंध में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा आवेदन पर से प्रथम दृष्टया अपराध क्रमांक 1035/24 धारा 318(4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।