त्योहारों से पहले मथुरा में सुरक्षा एसएसपी श्लोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कमांडो, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने चप्पे-चप्पे की जांच की। साथ ही ज्वेलरी शोरूमों में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता और हथियारों की भी जांच की गई।
संदेश साफ है—त्योहार शांतिपूर्ण हों, सुरक्षा में कोई चूक न हो!
रिपोर्टिंग-दीपक कुमार
