मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां बाँदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कमासिन थाना पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना मिली कि एक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के फिराक में है, जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस ने बछौंधा सानी निवासी विपिन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, और हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई। जिसमें एक सहयोगी अभियुक्त अमलोखर गांव निवासी सूरज पाठक पुत्र विष्णु दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी निशान देही पर चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसमें आज शुक्रवार को कमासिन थाने पर संबंधित धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आज शुक्रवार करीब 4 बजे दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया, गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार पवन पांडेय, कांस्टेबल अनुज कुमार, मनीष शुक्ला, संदीप सिंह, ऋषभ कुमार, आलोक सोनकर, दिलीप कुमार मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट