संवाददाता विकाश विश्वकर्मा शहडोल
राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयन्ती के अवसर पर जिले में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के आज अशासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली निकाली तथा नशा मुक्ति का संदेश दिया। इसी प्रकार शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल में भी अध्ययनरत छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।