रामगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय काजल का शव तालाब में मिला, गांव में फैली सनसनी।
रिपोर्टर अनिल कुमार सोनी
ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच: जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 वर्षीय काजल का शव घर से 300 मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक तालाब में तैरता हुआ पाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम का माहौल है।काजल के पिता ने एक दिन पहले रामगांव थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। ग्रामीणों ने तालाब में तैरता शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। काजल की मौत के पीछे की वजह पर सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह एक दुर्घटना थी या कोई साजिश? मृतका के चाचा साकेत कुमार का कहना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।