महाराष्ट्र: मुम्बई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है. पुलिस को आशंका है कि कोर्ट में आरोपियों पर हमला हो सकता है. इस आशंका के चलते पुलिस ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी संभावित हमले से बचा जा सके.
बीती रात मुंबई में पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की उनके ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी पुलिस ने इस घटनाक्रम के कुछ ही समय बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था जिनके नाम करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप हैं. करनैल हरियाणा का रहने वाला है. वहीं धर्मराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.
इस बीच मुम्बई में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवासों की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और पुलिस मर्डर केस में हर पहलू से जांच को आगे बढ़ा रही है।
अनिल कुमार ओझा ब्यूरो चीफ जिला -जालौन उरई (उ.प्र.)