लोकेशन जिला मुख्यालय गरियाबंद
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आज पूरे राज्य में
अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया,
इस धरना प्रदर्शन के चलते आज राज्य भर में हजारों स्कूल बंद रहीं…
आज छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया, शिक्षकों के एक दिवसीय इस धरना प्रदर्शन से राज्य भर के हजारों स्कूल बंद रहे, इसी कड़ी में आज गरियाबंद में भी धरने का असर देखा गया, जहां छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने बड़ी संख्या में अपना आंदोलन करते हुए रैली निकाली और राज्य के मुख्यमंत्री सहित शिक्षा, वित्त, तथा मुख्य सचिव के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया है। साथ ही शिक्षकों ने कहा की सरकार यदि उनकी इन 5 मांगो को पूरा नहीं करती है तो राज्य के हर जिला तथा ब्लाक स्तर पर यह आंदोलन किया जाएगा।