खबर सहारनपुर से
थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो को दो मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी
चोरी की घटना का मात्र 36 घंटे में में खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफतार,दोनों अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला
गेस सिलेंडर,सिलाई मशीन,टुल्लू पम्प,बाईक एवम 10 हजार रूपए नकद किए बरामद,बड़े ही मशक्कत के साथ गिरफ्तार हुए दोनो शातिर चोर
इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा की ही पुलिस टीम ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शराब माफिया को किया गिरफतार,12 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद
थाना सरसावा की कमान सम्हालते ही बड़े से बड़े अपराधियों को अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से धूल चटाने वाले थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने मात्र 36 घंटे में किया चोरी का जोरदार भंडाफोड़।जिनके पास से पुलिस ने चोरी का सामान,10 हजार रुपए नकद एवम एक मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है।आपको बता दें,कि कस्बा सरसावा निवासी श्रीमति साजिदा ने थाना सरसावा पंहुचकर एक लिखित तहरीर देते हुए कुछ अज्ञात चोरों पर उसके घर से नकदी एवम सामान चोरी करने का आरोप लगाया था।जिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने एक टीम का गठन कर चोरों के पीछे लगा दी।कल शाम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर रामबीर सिंह एवम चन्द्रपाल सिंह अपने सहयोगी दल के साथ सुआखेडी रोड पर चेकिंग पर थे,कि अचानक सामने से अपनी बाईक से आ रहे दो युवक पुलिस टीम को देखते अपनी बाईक को पीछे और दौड़ाते हुए भाग खड़े हुए, साहसिक पुलिस टीम ने भी इनका पीछा करते हुए जैन समाधि के पास इन दोनों शातिर चोरों सुल्तान पुत्र अनीश एवम शहनवाज उर्फ सेंटी पुत्र रिजवान दोनों ही निवासी कस्बा सरसावा को पकड़ लिया,जिनके पास से बाईक,गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन, टुल्लू पम्प एवम चोरी के 10 हजार रूपए नकद बरामद किए।इसके अलावा थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान रेलवे पुल के पास से एक बड़े शराब माफिया सोबान पुत्र सईद निवासी ग्राम चौरा खुर्द को 12 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ किया गिरफतार।जिनका अपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला।
रिपोर्टर में सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़