दिल्ली रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में एक पत्रकार के घर पर हमले का मामला सामने आया है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुसे और जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें उनका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को थाना सदर बाजार पुलिस अपने साथ लेकर गई, जबकि पुलिस के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।
हमले के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, हालांकि डीपी सी न्यूज़ नेटवर्क ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, इस विषय में जब थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पत्रकार के घर पर कोई हमला नहीं हुआ, बल्कि पत्रकार की मां और भाई का पड़ोसियों से विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, पत्रकार मौके से भाग गया था पुलिस मामले की जांच कर स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़