राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजनाओं के साथ विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय के हितग्राहियों को ऋण राशि हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजगढ 08 नवम्बर, 2024
मध्यप्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्गों के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजनाओं के साथ ही विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय के हितग्राहियों को भी स्वरोजगार योजना (व्यक्ति मूलक) का क्रियान्वयन एमपी ऑनलाईन के समस्त पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिले के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राही एमपी ऑनलाईन के माध्यम से समस्त पोर्टल पर आधार कार्ड, समग्र आई.डी., जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, 12वी कक्षा की अंक सूची तथा विमुक्त घुमक्कड़ समुदाय के व्यक्ति आधार कार्ड, समग्र आई.डी., जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, आदि दस्तावेज तथा भाग-2 के लिए आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्यता हेतु ऑन लाईन आवेदन में संलग्न किये जाकर बैंकों से विभिन्न उद्देश्यों हेतु ऋण राशि प्राप्त कर योजना से लाभान्वित हो सकते है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कक्ष क्रमांक 124 कलेक्ट्रेट भवन फोन नम्बर 07372-299021 से प्राप्त कर सकते है।