गांव साखन में चकबंदी अधिकारी ने पीड़ित की जमीन कब्जा मुक्त कराई
तल्हेडी बुजुर्ग: गांव साखन निवासी की शिकायत पर चकबंदी अधिकारी ने दूसरे पक्ष से जमीन कब्जा मुक्त कराई।
तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव साखन निवासी सौरभ पुत्र स्वर्गीय नरेन्द्र द्वारा बन्दोबस्त कार्यालय में अपनी जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए एक शिकायती पत्र दाखिल किया गया था।आवेदक की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी सुरेश कुमार और कानूनगो कृष्ण गोपाल, ग्राम लेखपाल राहुल सेहरावत, कानूनगो रणधीर,कानूनगो सुरेन्द्र कुमार, चकबंदी लेखपाल देवेन्द्र कुमार, तहसील लेखपाल दीपमाला और लेखपाल प्रदीप संयुक्त रूप से गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों की जमीन की पैमाइश कराई।इस दौरान रहतू पुत्र हरनाम की 00.1401 हेक्टेयर,सोनू पुत्र राकेश की 00.0612 हेक्टेयर,दीपक त्यागी की 00.0743 हेक्टेयर और सन्तोष पत्नी बाहुबल की 00.3657 हेक्टेयर जमीन की पैमाइश कराकर निशानदेही कराई गई। चकबंदी सहायक अधिकारी और राजस्व टीम ने दोनों पक्षों के बीच सहमति कराकर जमीनी विवाद को सुलझाया। उधर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवबंद कोतवाल सुनील नागर के निर्देशानुसार तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना, कांस्टेबल शिवम व महिला कांस्टेबल सविता मौके पर उपस्थित रहे। रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़