देवबंद कोतवाल ने तल्हेडी बुजुर्ग में पैदल मार्च कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
तल्हेडी बुजुर्ग: शनिवार को शाम के समय नवनियुक्त *देवबंद कोतवाल सुनील नागर ने चौकी प्रभारी अजय कसाना और पुलिस टीम कांस्टेबल शिवम, अमरजीत, श्रीकांत भाटी और रवि कुमार के साथ तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गस्त किया। इस दौरान कोतवाल द्वारा कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के विषय में जांच पड़ताल की गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके अलावा कस्बे में स्थित ज्वैलर्स और दुकानदारो को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरित किया। कोतवाल सुनील नागर ने क्षेत्रवासियों को पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्रवासी को कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि घटना घटित होने से पूर्व ही असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की मित्र हैं।उनकी सुरक्षा के लिए अपराधी तत्वों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़