मंत्री प्रतिनिधि ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश मालथौन। नगरीय प्रशासन व आवास मंत्री के प्रतिनिधि लखन सिंह ने रविवार को नगर परिषद बांदरी ,नगर परिषद मालथौन पहुचकर अपने जन्म दिन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में माथा टेका व इस कोरोना जैसी महामारी से निजाद दिलाने की ईस्वर से कामना की इस दोरान समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह के जन्म दिन पर मंडी प्रांगण , हनुमान मंदिर प्रांगण एवं तहसील प्रांगण में श्री सिंह से पौधा रोपड़ करा कर जन्म दिन मनाया इस अव सर पर श्री सिंह ने सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे जन्म दिन पर आप सभी एक एक पेड लगाये यही मेंरे जन्म दिन का उपहार है उन्होंने इस मौके पर कहा कि अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी देखभाल करे। आज मानव पेड़ तो काटता गया, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया। इससे पर्यावरण में असंतुलन की समस्या आज बहुत उग्र हो गई है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि सभी पौधारोपण के लिए आगे आएं।

मंत्री प्रति निधी लखन सिंह अपने जन्म पर मालथौन,बांदरी खुरई में भाजपा कार्यकर्ताओ के आग्रह पर पहुचे लेकिन सभी लोगो से निेबेदन करते हुये कहा कि कोरोना काल में हमने अपनो को खोया है इस कारण हम आज अपना जन्म दिन मनाने नही आये है आप लोग मेंरे जन्म दिन पर कुछ देना वाहते है तो एक पौधा जरूर लगाये इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि द्वारा जो अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कराया जा रहा है वह एक सराहनीय पहल है पर्यावरण शुद्ध बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए! मालथौन से अखिलेश कौशिक.