सफाई की मांग करने पर नगर निगम ने नोटिस थमाया
सफाई की मांग पर मिली धमकी, शिकायतकर्ता को थमाया नोटिस
सहारनपुर। न्यू मक्खन कॉलोनी, प्राचीन शिव सिया राम मंदिर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को नगर निगम से नोटिस थमा दिया गया। शिकायतकर्ता सीमा शर्मा ने बताया कि सेक्टर-3 के पार्षद से सफाई की मांग की गई थी। पार्षद ने मौके पर पहुंचकर सफाई करवाई, लेकिन उनके जाते ही सफाईकर्मी फिर गायब हो गए।
सीमा शर्मा का आरोप है कि सफाई की मांग करने पर नगर निगम ने उन्हें ही नोटिस भेज दिया और शिकायत करने पर धमकी भी दी गई। सीमा ने यह मामला पत्रकारों के समक्ष रखते हुए नगर निगम के रवैये पर नाराजगी जताई है। क्षेत्रवासी इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़