सहारनपुर वार्ड 51 में बंदरों का आतंक
मोहल्ला कम्बोह कटहरा में बंदरों का आतंक, निवासियों में भय का माहौल
सहारनपुर: नगर निगम वार्ड 51 के मोहल्ला कम्बोह कटहरा में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस क्षेत्र में एक ओर जहां प्राचीन मंदिर और गुरुद्वारा हैं, वहीं दूसरी ओर एक पीपल का पेड़ बना हुआ है बंदरों का प्रमुख ठिकाना। प्रतिदिन शाम से लेकर रात के अंधेरे तक और फिर प्रातः काल तक बंदरों का झुंड मोहल्ले में उत्पात मचाता है। स्थानीय निवासी इस आतंक से परेशान हैं और उन्हें अपने दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयाँ आ रही हैं।
रात के तीन बजे के आसपास बंदरों के बीच होने वाली झड़पों का दृश्य भयावह होता है, मानो कोई महायुद्ध हो रहा हो। बंदरों के हमलों से न केवल इलाके की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हो रहा है, बल्कि मोहल्ले के निवासी भी इनसे प्रभावित हैं।
इस समस्या को लेकर आज वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा से भी बातचीत की गई और उन्हें इस स्थिति की पूरी जानकारी दी गई। स्थानीय निवासी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा ताकि मोहल्ले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़