नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
भेलवारा पंचायत के जंगल में 26 नवंबर की रात में जंगली हाथी के हमले को लेकर नव निर्वाचित विधायक पीड़ित परिवार से मिले
हजारीबाग:सदर विधानसभा के भेलवारा पंचायत के जंगल में 26 नवंबर की रात में जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य शिकार बन गए, जिनमें पूनम देवी जी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । जबकि पिंकी कुमारी और रोशनी देवी जी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर नव निर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद आज तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों को भर्ती कराया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जंगली हाथियों की गतिविधि पर नजर बनाए रखने और उनकी देखभाल के साथ साथ आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए निर्देशित किया।
पीड़ित परिवार के लिए यह अत्यंत दुःखद समय है। मृत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें यही प्रार्थना है।