महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र है और यहां की सभी जमीन हिंदुओं की है. वहीं अब उनके इस बयान का जमकर विरोध हो रहा है.मुंबई समेत महाराष्ट्र में मुस्लिम समाज और अन्य संगठनों ने विरोध किया है ऑल इंडिया मुस्लिम ओबीसी ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष शब्बीर अहमद अंसारी ने कहा, “नितेश राणे नफरत फैला रहे हैं. उन्हें भारत का इतिहास पढ़ना चाहिए, सदियों से इस देश में सिर्फ हिंदू ही नहीं रहते, कई धर्म के लोगों का ये देश है. मुसलमान को डराने की राजनीति की जा रही है.शब्बीर अहमद अंसारी के मुताबिक नितेश राणे हर समय मुसलमानों के खिलाफ बात करते हैं और उनके विकास कार्यों में मुसलमानों के लिए जो भी विकास के काम है उसमें बाधा डालते हैं. बीएमसी की तरफ से पास किए गए हमारे लिए उर्दू भवन को भी नितेश ने रोकने के लिए प्रोटेस्ट किया, अब महाराष्ट्र चुनाव खत्म होने के बाद यहां महानगरपालिका के चुनाव होने वाले हैं, उसके लिए यह हिंदू मुस्लिम की भूमिका तैयार की जा रही है,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान भी नितेश राणे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए नारे ‘बटेंगे तो काटेंगे’ का समर्थन किया था. जानकारो की मानें तो देश की सबसे अमीर मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में भी महायुति इस नीति को अपनाने वाली है और इस तरह की बयान बाजी इसका हिस्सा है.
आशुतोष मिश्रा इंडियन टीवी न्यूज़ मुंबई