बड़ी खबर, चित्रकूट।बालू माफियायों ने पहाड़ी पुलिस पर किया हमला
*पुलिस की गाडियां भी बालू माफियाओं ने तोड़ा*
*किसके सह पर हो रहा यह अबैध खनन?*
*भारी मात्रा मे पुलिस बल मौजूद. चित्रकूट। पहाड़ी थानांतर्गत ओरा गाँव मे अबैध रूप से चल रहे ममसी घाट मे अबैध रूप से पूरी रात बालू खनन किया जाता है। सूत्रों के अनुसार आज जब पहाड़ी पुलिस को पता चला तो मोटर साइकिल से तीन पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो देखा की अवैध रूप से बालू की ढुलाई जारी थी, पुलिस को देख बालू माफियाओं ने पुलिस के उपर हमला बोल दिया और तीनो पुलिस वालों को मारा पीटा और पुलिस की गाड़ी तोड़ दिया। इस घटना को जब एस एच ओ पहाड़ी को पता चला तो मय फोर्स के साथ पहाड़ी व कमासिन पुलिस मौके पर पंहुच गयी और पुलिस व बालू माफियाओं से तीखी नोक झोंक जारी है। यह घटना आज सुबह 7 बजे की है।*
*अब प्रश्न यह उठता है की यह अबैध खनन किसके सह पर हो रहा है। जबकि ममसी घाट का अबैध खनन पुलिस व उच्चाधिकारियों को पहले से मालूम था।*
*भारी मात्रा मे पुलिस बल मौके पर मौजूद है। रिपोर्ट, जितेन्द्र मोहन शुक्ल एडवोकेट, पत्रकार चित्रकूट