जनपद फतेहपुर:
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट
आरोपियों के खिलाफ पुलिस में की गई शिकायत ।
सफाई कर्मचारी का आरोप कूड़ा कलेक्शन का पैसा मांगने पर की मारपीट ।
दूसरे पक्ष का आरोप अभद्रता करने पर केवल हुई कहासुनी ।
बिंदकी फतेहपुर: –
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले प्राइवेट सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की गई पीड़ित सफाई कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस ने किया पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच पीड़ित सफाई कर्मचारी का आरोप पूरा कलेक्शन का चार्ज मांगने पर मारपीट की गई वहीं दूसरे पक्ष का आरोप की सफाई कर्मचारी द्वारा अभद्रता करने पर केवल कहासुनी धक्का-मुक्की हुई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नगर के मोहल्ला कुंवरपुर रोड आजाद नगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सफाई कर्मचारी सागर उम्र 18 वर्ष पुत्र जुगल किशोर के साथ मारपीट कर दी गई जिसके चलते हुए जख्मी हो गया पीड़ित सफाई कर्मचारी अपने साथियों के साथ पुलिस के पास पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत किया जिसमें आरोप लगाया कि जब वह कूड़ा कलेक्शन का चार्ज मांगने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर दी गई जिसके चलते हुए घायल हो गए इस मामले में पुलिस ने आरोपियों राजा सोनकर तथा आदित्य निवासी कुंवरपुर रोड आजाद नगर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं पीड़ित घायल सागर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल भी कराया वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि सफाई कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया जिसके चलते कहासुनी के साथ दोनों पक्षों से धक्का-मुक्की हुई हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल