जनपद फतेहपुर:
पीपल का पेड़ मकान में गिरने से एक युवक की दबकर मौत।
4 लोग घायल एक की हालत गंभीर
बिंदकी फतेहपुर :
भोर पहर तेज आंधी और पानी के चलने के कारण पीपल का एक बड़ा पेड़ एक मकान के ऊपर गिर गया जिसके चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी फतेहपुर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर अविलंब और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा चौकी के गौरी गांव में मंगलवार को दोपहर करीब 4:00 बजे पीपल का एक बड़ा पेड़ सुखराम के घर के ऊपर गिर गया जिसके चलते कोहराम मच गया ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई पीपल का पेड़ गिरने से सुखराम के पुत्र राजू उम्र 45 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पीपल के पेड़ तथा घर के मलबे में दबकर गीतांजलि देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी रामू गंभीर रूप से घायल हो गए इसके अलावा रामू की मां रधिया देवी, पुत्री महिमा देवी तथा भाई राजकुमार भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा ग्रामीणों ने मिलकर सभी को मलबे से बाहर निकाला आनन-फानन में इलाज के लिए सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने राजू को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर घायल गीतांजलि देवी सहित सभी अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया उधर गवरी गांव में घटना के बाद करीब 2 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन तथा जेसीबी की सहायता से घायलों को बाहर निकाला गया उधर मामले की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे जिला अस्पताल पहुंची और घायलों के हाल-चाल लिया तथा मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द बेहतर इलाज होना चाहिए ताकि जो भी घायल है जल्द और ठीक से स्वस्थ हो सके। इस मौके पर जिलाधिकारी अपूर्व दुबे के साथ एडीएम लालता प्रसाद शाक्य उपजिलाधिकारी बिनती विजय शंकर तिवारी तथा तहसीलदार चंद्रशेखर यादव भी मौजूद रहे उधर गौरी गांव में सोमवार की सुबह से लेकर सारा दिन घटनास्थल पर लोगों का आना जाना लगा रहा सभी लोग दुर्घटना में दुख जता रहे थे।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।