पुलिस मिशन संबल मुसीबत के समय सहारा बनना जरूरतमंद लोगों के घर तक निशुल्क पहुंचाए खाद्यान्न सामग्री।
*कटनी=* पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के द्वारा कटनी लॉकडाउन के अंतिम दिन सोमवार को भी कैमोर टी.आई. अरविंद जैन ने पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर लगातार सोमवार को भी ग्राम नन्हवारा में शाम को चल रही तेज हवाओं और आंधियों के बीच करीब 120 निर्धन और जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। साथ ही ग्रामवासियों को टीकाकरण कराए जाने हेतु जागरूक भी किया गया ।

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मयंक अवस्थी द्वारा चलाए गए कटनी पुलिस मिशन संबल के अंतर्गत ए सी सी डायरेक्टर प्लांट श्री के.आर. रेड्डी के मार्गदर्शन व एच.आर. हेड श्री एच. पी. सिंह के निर्देशन में एसीसी सी.एस.आर. हेड एनेट विश्वास, चीफ सिक्योरिटी अधिकारी श्री नीरज सिंह ने कैमोर टी आई अरविंद जैन एवम पुलिस बल के साथ मिलकर लॉक डाउन की अवधि में थाना कैमोर क्षेत्र के अंतर्गत समस्त ग्राम , कैमोर नगर के करीब 2600 निर्धन एवं जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री बांटने का सराहनीय कार्य किया गया। और थाना कैमोर क्षेत्र में खाद्यान्न सामग्री का वितरण थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्मान देते हुए स्टाल लगाकर किया गया ।
रिपोर्ट ब्योरो चीफ राजेश कुमार तिवारी