विद्यालय में विशालकाय अजगर सर्प मिलने से बच्चों में मची अफरातफरी रहा दहशत का माहौल फॉरेस्ट विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।
खबर बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैमरी क्षेत्र तिंदवारी का है जहां पर प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में क्षेत्रीय वनाधिकारी तिंदवारी आरके शुक्ला जी के माध्यम से सूचना मिली कि तिंदवारी रेंज के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैमरी में एक अजगर सर्प मिलने की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, आनन, फानन में रेस्क्यू कार्य अपनी टीम के साथ प्रारंभ किया तो देखा कि विद्यालय में एक नहीं बल्कि दो अजगर सर्प जिनकी लंबाई 10 ,11 फीट थी जिनको बड़ी मशक्कत व सूझ-बूझ के साथ सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर अरसौदा(आबादी) जंगल में दोनों वन्यजीवों को सुरक्षित छोड़ दिया गया वन विभाग की टीम में अरविंद कुमार बीट प्रभारी, तिंदवारी और श्री राजेश कुमार दैनिक पारिश्रमिक, रज्जू दैनिक पारिश्रमिक व अन्य वनकर्मी रहे।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट