ब्यूरो चीफ जिला सोलन सुन्दरलाल,
ऐतिहासिक हेरिटेज मार्किट कसौली से मशोबरा गुगा माड़ी सड़क की वर्षों से बनी दयनीय हालत का जल्द नवनिर्माण इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने अपनी कमर कस ली है । ब्रिटिश शासन के समय से बनी यह सड़क की हालत इतनी खराब हो गई थी कि इस पर गाड़ी तो दूर की बात इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था । हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री बीरभद्र सिंह ने इस मार्ग के नवीनीकरण के लिए वर्ष 2016 में आधारशिला रखी थी परन्तु उचित समय पर बजट न उपलब्ध होने से इस सड़क मार्ग का कार्य न हो सका । परन्तु कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपूरी ने अपनी प्राथमिकता पर ततपरता से इस सड़क को तुरन्त सुधार करने के लिए उचित धन राशि लोक निर्माण मंडल कसौली को उपलब्ध करा कर विभाग को आदेश जारी किए हैं दिनाक 3 दिसम्बर को इस सड़क उचित व्यवस्था के लिए लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सोलन की ओर से हेरिटेज मार्केट से मशोबरा तक 1300 मीटर सड़क के कार्य निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं कि वह समयानुसार सड़क मार्ग का नवीनीकरण कार्य पूरा करें । उधर लोक निर्माण मंडल कसौली के अधिशासी अभियंता गुरबिंदर राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क के सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है ठेकेदार को अवार्ड लेटर जारी कर दिया है शीघ्र ही सड़क की पक्का कर दिया जायेगा । स्थानीय वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व छावनी पार्षद कृष्नामूर्ती ने विधायक विनोद सुल्तान पूरी व प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री व मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर इस सड़क के सुधार करने के आदेश पर अपना आभार प्रकट किया है ।