देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ :- देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शपथग्रहण के साथ सरकार ने कामकाज भी संभाल लिया है. शपथ लेते ही सबसे पहले तीनों नेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया. इसके मायने खास हैं,इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब फडणवीस का राज शुरू हो गया है. शिंदे नाराज होने के बावजूद शपथग्रहण में शामिल हुए.एकनाथ शिंदे ने भी शपथ ग्रहण से पहले बाला साहेब ठाकरे, दिघे को नमन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया. आशुतोष मिश्रा इंडियन टीवी न्यूज़ मुंबई l