सी.एम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण कार्ड ने सबको चौंकाया :-तीसरी बार शपथ लेने जा रहे देवेंद्र फडणवीस का नाम इस बार निमंत्रण कार्ड में थोड़ा अलग लिखा गया है जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है महाराष्ट्र में इस बार बीजेपी को मिली प्रचंड जीत में महिलाओं का योगदान रहा है जिसकी झलक देवेंद्र फडणवीस के शपथ समारोह के निमंत्रण पत्र में भी दिखी। तीसरी बार सीएम पद की शपथ से पहले फडणवीस ने अपनी मां सरिता को स्पेशल गिफ्ट दिया है। सीएम शपथ ग्रहण के निमंत्रण में उन्होंने अपनी मां का नाम जोड़ा है। शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण कार्ड में उन्हें देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस के नाम से संबोधित किया गया है।इससे पहले दो बार उन्होंने केवल अपने पिता गंगाधरराव फडणवीस का नाम ही निमंत्रण कार्ड में जोड़ा था लेकिन इस बार फडणवीस ने अपनी जीत का तोहफा अपनी मां को दिया है।देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्होंने राज्य के चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद अपने बेटे की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था, “पार्टी में हर कोई चाहता है कि वह फिर से मुख्यमंत्री बनें। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें अपना बेटा मानते हैं।शपथ ग्रहण समारोह में 40 हजार लोगों को बुलाया गया है। शपथ समारोह में शामिल होने वाले नेताओं और साधु संतों के बैठने के लिए इंतजाम भी काफी खास किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे आजाद मैदान को किला बना दिया गया है। मैदान की सुरक्षा के लिए 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है इनमें 3,500 पुलिसकर्मी, 520 अफसरों, स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की एक प्लाटून, क्विक रिस्पॉन्स टीम, रायट कंट्रोल टीम, डेल्टा, कॉम्बैट टीम और बॉम्ब स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है।आशुतोष मिश्रा इडियन टीवी न्यूज़ मुंबई l