बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज, प्रत्याशी चुनाव कार्यालय खोलकर प्रचार प्रसार में जुटे
मामला बबेरू कस्बे का है, जहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव को लेकर सर गर्मी तेज हो गई है। वही सभी प्रत्याशी अपने-अपने कार्यालय खोलकर चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। बता दें कि आज रविवार को करीब 3:00 बजे कांग्रेस पार्टी के घोषित प्रत्याशी रामनरेश मिश्रा के द्वारा पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ अपने कार्यालय का शुभारंभ अपने बुजुर्ग पिता रामकिशोर मिश्रा व अन्य कस्बे के बुजुर्गों के साथ मिलकर शुरुआत किया है। वही पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं वी सपोर्ट करने वाले मतदाताओं के साथ मिलकर बैठक करते हुए चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई है। वही कांग्रेस के प्रत्याशी रामनरेश मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष अगर मैं चुना गया तो पूरे कस्बे का विकास करूंगा और विकास करवाने में किसी का नुकसान नहीं होने दूंगा, और जिस तरह नगर पंचायत कार्यालय पर नगर वासियों को वहां के कर्मचारियों के द्वारा परेशान किया जाता है, मैं वह होने नहीं दूंगा, सभी का नगर पंचायत कार्यालय में सम्मान होगा। वही कार्यालय का शुभारंभ के समय गंगा विष्णु मिश्रा, गजेंद्र सिंह पटेल, शिवचरण द्विवेदी, रामकिशोर मिश्रा, आदित्य स्वरूप पांडेय, दिनेश रस्तोगी, शिवमंगल निषाद, निर्भय पटेल, लवलेश वर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता व प्रत्याशी के चाहने व समर्थन करने वाले लोग मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता- विनय सिंह की रिपोर्ट