भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास जिला द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया
कन्नौद से संवाददाता ओम प्रकाश टाँडी की रिपोर्ट
कांटा फोड़ शहर के आईपीएस प्ले स्कूल के बच्चों ने आज भारतीय मानव अधिकार सहकर ट्रस्ट की जिला अध्यक्ष श्रीमती निशा जी भट्ट
जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया ताम्रकार जिला उपाधय श्रीमती सुनीता यादव ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा कांटाफोड़ नगर में आम जनता को बच्चों के माध्यम से बच्चों पर हो रहे अत्याचार बाल मजदूरी और मोबाइल से जो बच्चों को नुकसान है उसके लिए नुक्कड़ नाटक के जरिए आम जनता को एक संदेश दिया है ।
इस नाटक में बच्चों ने सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। नाटक का विषय बाल श्रम और बच्चों को मोबाइल के उपयोग को बंद करने पर केंद्रित था। बच्चों ने अपने अभिनय और संवाद के माध्यम से लोगों को बाल श्रम के प्रति एवं बच्चों को मोबाइल ना चलाने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री युवराज पटेल ने कहा, “हमारे बच्चे हमारे भविष्य हैं और उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है।”नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और उन्होंने बच्चों के प्रयास की सराहना की।