रहने को मिला जमीन का पट्टा, दबंगो ने छीना
महाराजपुर। महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सेवड़ी में बारेलाल अहिरवार के पास रहने के लिए मकान नहीं था मदद के लिए राजनगर तहसील मैं आवेदन दिया जिस पर उसे आबादी क्षेत्र में 1200 वर्ग फुट का भूखंड रहने के लिए दे दिया गया यह भूखंड उसकी पत्नी हलकनअहिरवार पति बरेलालाल के नाम दिया गया जिसका खसरा नम्बर 823हैऔर रा.प्र. क्रमांक2167/बी-121/2016-17 जिसके पूरव में मेंन रोड पश्चिमऔर उत्तर में रस्ता एवम दक्षिण में बैजनाथ है लेकिन इन्हीं के समाज के कुछ ठेकेदारों ने जबरन इस जमीन पर समाज के लिए चबूतरा बनाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जब गरीब असहाय बारेलाल ने जब इन समाज के ठेकेदारों का विरोध किया तो वह सभी लड़ने के लिए आतुर हो गए जिस पर बारेलाल ने राजनगर तहसील जाकर शिकायत की तत्काल प्रशासन ने इस पर स्थगन आदेश क्रमांक 0071/बी-121/2020-21 आदेश 11 सितम्बर 2020 को दिया और कार्यवाही की गई जिसमें 9 लोग मुकेश ,पुन्ना ,कूरा ,बेटू ,कमला ,छन्नू हरदिना ,बैजनाथ ,धनीराम के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और तत्काल प्रभाव से राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को आदेशित किया गया कि अवैध निर्माण को रोका जाए लेकिन यह अतिक्रमण कारी कारी सरकारी आदेश को भी रद्दी कागज समझ कर निर्माण कार्य जारी रखा।
मजदूरी के लिए छोड़ा घर
हलकन और इनके पति बारे लाल अहिरवार का परिवार 6 सदस्य हैं और आजीविका का साधन सिर्फ मजदूरी है आखिर यह गरीब लोग मजदूरी नहीं करेंगे तो पापी पेट की भूख कैसे मिटायेंगे इसी पेट के खातिर अपनी जन्मभूमि को छोड़कर अन्य राज्य जाकर पति पत्नी बच्चों का पेट पालने के लिए मजदूरी करते हैं इसी बात का फायदा उठाकर इन समाज के ठेकेदारों ने अनुपस्थिति में पट्टे की जमीन पर चबूतरा निर्माण कर दिया और लड़ने के लिए भी तैयार हैं आखिर इस गरीब का दोस्त है तो इतना कि यह गरीब घर में पैदा हुआ और रोजी रोटी के लिए अपने बच्चों को छोड़कर अन्य राज्य जाकर मजदूरी की जब करो ना कॉल लगा और यह वापस आया तो देखा कि वहां पर चबूतरे का निर्माण कर दिया गया और अब वह दबंग अतिक्रमण कारी इस गरीब दंपति को मकान बनाने से रोक रहे हैं।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर