ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

अकोदिया में घर-घर धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

```

जिला व्यूरो चीफ विशाल चिडार शाजापुर

‎नन्हे-मुन्नों ने धारण किया श्रीकृष्ण का रूप

‎कान्हा के मनमोहक रूप में सजे बालक-बालिकाओं ने मोहा मन, घरों में गूंजे भक्ति के स्वर

अकोदिया। शाजापुर जिले के नगर अकोदिया में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर में घर-घर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई और आकर्षक झांकियां सजाई गईं।

‎जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-नन्हे बालक-बालिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का मनमोहक रूप धारण किया। बच्चों को पारंपरिक वेशभूषा में सजाया गया। किसी ने सिर पर मोर मुकुट सजाया तो किसी के हाथ में बांसुरी नजर आई। कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

‎घरों में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा भजन-कीर्तन किए गए। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाकर जन्मोत्सव मनाया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

जन्माष्टमी पर्व ने बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने अपने बच्चों को कृष्ण के रूप में सजाकर इस पावन पर्व को यादगार बनाया। नगर अकोदिया में पूरे दिन भक्ति, उल्लास और कृष्णमय वातावरण देखने को मिला।

‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *