किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अरा) ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बांदा जनपद के बबेरू तहसील मे भारतीय किसान यूनियन (अरा०) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर SDM के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बबेरू तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के द्वारा किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को सौपा है, वहीं जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हम सभी पदाधिकारी के द्वारा मासिक बैठक करते हुए किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देने के लिए तहसील पर आए हैं। हमारी मांग है, की गौशाला में जो गोवंश को पराली खिलाई जा रही है। उसके साथ ही साथ भूसा चना गुड़ नमक भी दें, क्योंकि गौशाला में यह सब दिखाई नहीं देता है सिर्फ पैराली ही खिलाया जा रहा है। जिससे गोवंश बीमार होती है, वहीं कहीं कहीं विद्युत लाइन नहीं पड़ी है, वहां विद्युतीकरण कराया जाए, सहकारी समितियां में जो सचिवों के द्वारा किसानों के साथ अभद्रता की जाती है, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए, और जो मंडी में धान खरीदारी हो रही है, धान खरीद केंद्र में किसानों के साथ जो व्यापारी शोषण कर रहे है। उस पर रोक लगाई जाए, इस मौके पर महिला पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट