अयोध्या।
उसरू-अमौना, अयोध्या स्थित देवा पब्लिक स्कूल व देवा इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता “स्पोर्ट्स कार्निवल” का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अयोध्या/ अम्बेडकर नगर, समाजसेवी महेश नारायण पाण्डेय, विद्यालय प्रबंधक सहदेव उपाध्याय व प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नें फीता काटकर, मशाल जलाकर व हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथियों का बैच लगाकर अभिनंदन किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना द्वारा मां को नमन किया व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। स्पोर्ट्स कार्निवल में उसरू-अमौना, अयोध्या स्थित देवा पब्लिक स्कूल व देवा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स कार्निवल में पहले दिन
टॉफी रेस, बनाना रेस, बिस्किट रेस, बॉल इन द बास्केट, पार्टनर रेस, पासिंग द बाल रेस, जलेबी रेस, बैलून ब्लास्ट रेस, बैंड एक्सचेंज रेस, बिस्कुट विद वाटर रेस, गेट रेडी रेस, फ्रॉग रेस, थ्री लेग रेस, सैक रेस, वन लेग रेस, राइडिंग रेस व कैंप रेस सहित कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं का कबड्डी व रस्साकसी खेल का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र अथर्व मौर्य, आशीष यादव, देवांशी यादव, अमृत, शिवाय, युसूफ, सार्थक, प्रथम, नदीम जिलानी, आयुष, अजितेश, समर अपार, इकरा, तबरेज, अल्फाज, अरुणोदय, शिवांश तिवारी, अनुष्का यादव, मोहम्मद हस्सान, ज़ारा फातिमा, आनंद यादव, वंश यादव, आफरीन, लवली, निर्मल, आकृति रावत, देवांश यादव, मेघा, अनस खान अस्मिता, तान्या, आदित्य, आराध्या, आदित्य चौरसिया व आराध्या नें प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया। दूसरे स्थान पर आयुष्मान यादव, अभिनंदन यादव, रुद्रदेव उपाध्याय, श्रेयांश, नित्या, निवेदिता, देवांशी उपाध्याय, अदिति, अंशिका, अजितेश, अपार, सृष्टि, प्रकृति, शानवी, अंशुमन, मुकुंद, झूमर, जुनेरा, शिवांश मौर्य, सुधा, सर्वज्ञ पांडे, वर्तिका तिवारी, अर्पित यादव, मोहम्मद जुनैद, आरना मिश्रा, आराध्या, अभी, प्रियांशु, प्रतीक्षा, आदर्श, सौम्या, फरहान, स्वर्ण, प्रज्ञा, अनस खान, आदित्य चौरसिया, रिया, उनेजा, प्रबल, अलीना, स्तुति पांडे, अरीशा, अभी, रुद्राक्ष, ऋषिकेश, प्रांजल, आराध्य, श्रेया, श्रेष्ठ, हरि, पार्थ,अन्वी मिश्रा, अनिमेष, नागेंद्र, उम्मे ऐमन, अनिमेष, नागेंद्र, अभी पांडे, वैष्णवी पांडे, फरहान, आराध्या, अर्सलान, जालिम, करीना, प्रतिमा, दिवस, निकहत, आदित्य चौरसिया, पंखुड़ी, वैभव, अभिनव, मेघना, पुतली, अभियांशू, मेघना, सुधांश तिवारी, सौम्या आदि तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 9 व 10 के छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग कबड्डी व रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में कक्षा 10 के छात्र व छात्राएं विजेता रहे तथा रस्साकशी में कक्षा 9 की छात्राओं ने विजय प्राप्त कर अपना परचम लहराया। स्पोर्ट्स कार्निवल के प्रथम दिवस वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने सकारात्मक प्रतिस्पर्धा में भागीदारी करके अपना भरपूर प्रयास कर सफल तथा पारदर्शी सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि इस विद्यालय का वातावरण अत्यधिक मनोरम है। यहां के प्रबंध तंत्र की कार्य कुशलता, शिक्षकों की दक्षता व छात्र छात्राओं की ऊर्जा देख कर मन भाव विह्वल है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। इस पंक्ति को यह विद्यालय पूर्णतया चरितार्थ कर रहा है। समय-समय पर विद्यालय द्वारा जो भी आयोजन किए जाते हैं। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी है। विद्यालय का प्रबंध तंत्र छात्र हित में सतत परिश्रम हेतु संकल्पित है। मैं समस्त कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। देवा कोऑर्डिनेटर रीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में सज्जा प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव, मंच संचालक घनश्याम यादव, जलपान प्रमुख सुनीता यादव, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख सुनीता श्रीवास्तव,खेल प्रशिक्षक मदन पांडे, खेल सहयोगी शिक्षक सुनील जायसवाल, आशुतोष मिश्रा, सहित शिक्षिका ऐश्वर्या दुबे, मोनिका, अनु, सुमन दूबे नें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर देवा उपप्रबंधक अजय उपाध्याय, देवास पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमन उपाध्याय, एडवोकेट अनिरुद्ध पाण्डेय, पारसनाथ, भीम सिंह, प्रोप्राइटर देवा इंटरप्राइजेज पवन उपाध्याय सहित भारी संख्या में कई गणमान्य व्यक्ति व मीडिया कर्मी आदि भी उपस्थित रहे।