लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
सरपंच निशांत साहू ने की मानवता की मिसाल कायम
चार माह तक घर से लापता रहे बच्चे को परिवार से मिलाया
जतारा-
जनपद जतारा अंतर्गत ग्राम पंचायत किटाखेरा निवासी मनोज आदिवासी नामक बालक पिछले चार माह पहले दिल्ली से लापता हो गया था और परिवार ने दिल्ली से लेकर जतारा तक सभी प्रयास कर लिए थे लेकिन उनको उनका बच्चा वापस न मिल पाया जब परिवारजन ने अपनी आपबीती लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं किटाखेरा सरपंच निशांत नीरू साहू के पास पहुंचे तो उन्होंने उस बच्चे के परिजनों को पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि वह उनके बच्चे को ढूंढने में हर संभव प्रयास करेंगे और बच्चे को ढूंढने की पूरी जिम्मेदारी सरपंच निशांत साहू ने ले ली वही निशांत साहू ने बताया कि मनोज आदिवासी चार माह पहले दिल्ली से लापता हो गया था उसको ढूंढने के लिए हमने और हमारे संबंधियों ने अधिक से अधिक प्रयास किया और चार माह बाद हमारा प्रयास सफल रहा और बच्चे को परिवार से मिलवा पे वहीं परिजनों का कहना है कि सरपंच निशांत साहू ने हमारे बच्चों को हमसे जब मिलवाया तो हमारी आंखों से आंसू छलक उठे और परिजनों में अपने बच्चों से मिलकर बहुत खुशी हुई बच्चों से मिलने के बाद परिजन सरपंच निशांत साहू की निज निवास पहुंचे और साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं निशांत साहू मनोज आदिवासी नामक बालक के लिए कहा कि अगर यह बच्चा पढ़ना चाहता है तो उसकी पढ़ाई लिखाई का खर्चा वह स्वयं उठाएंगे और उसकी पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देंगे इस मामले को लेकर नगर एवं क्षेत्र में सरपंच निशांत साहू की सराहना की जा रही है निशांत साहू ने बताया कि हमारा काम तो जन सेवा है लेकिन साथ-साथ हमारी पुलिस प्रशासन का भी हमें बहुत बड़ा सहयोग मिला है जो जतारा थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी जी ने हमारे निवेदन को स्वीकार कर पुलिस को लापता बालक के मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस प्रसाशन के सहयोग से आज एक चार माह से लापता घर का दीपक अपने घर में वापस आया है जिसमें घर में खुशी का माहौल है