सड़क घेरकर व्यापार कर रहे दुकानदार ने सम्पत्तिकर देने से किया मना, निगम ने जप्त किया सामान
ग्वालियर दिनांक 12 दिसम्बर 2024 – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी श्री केशव चौहान एवं श्री शैलेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत संपत्तिकर टी सी वार्ड क्रमांक 64 श्री सतेन्द्र सिह द्वारा दी गई जानकारी अनुसार स्थान ट्रांसपोर्ट नगर शंकरपुर में भवन स्वामी श्री अमर सिंह धाकण एवं श्री सुरेन्द्र सिंह धाकड द्वारा सम्पत्तिकर जमा नहीं किया जा रहा था, श्री धाकड का लगभग 01 लाख रूपये सम्पत्तिकर बकाया है। साथ ही सड़क पर सामान रख कर व्यापार कर रहें सोफा सेट की दुकानदारों का सामान सोफा सेट एवं हिटलॉन की गद्दियां जप्त कर मदाखलत मुख्यालय भेजा जाकर संपत्तिकर जमा कराये जाने की हिदायत दी गई। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं मदखलत अमला मौजूद रहा।
इसके साथ ही महाराज बाडा पर सुभाष मार्केट, नजर मार्केट एवं बाडा क्षेत्र में रास्ते में लगी कपड़े के फड जप्त किया एवं एक हाथ ठेला बाड़े से कपड़े का जप्त किया तथा एक हाथ ठेला छापा खाने के शौचालय के पास से जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सिसोधिया एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।
सूचना क्र./1716/