खबर सहारनपुर से
आज तडके 2 घंटे लगातार चली चिलकाना पुलिस की दबिशो में 6 वारंटी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के कड़े निर्देशो के चलते
थाना चिलकाना इंस्पेक्टर कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो को मिली जबरदस्त कामयाबी
माननीय न्यायालय के आदेश के बाद,चिलकाना पुलिस आई हरकत में,की बड़ी कार्रवाई,,आईपीसी की धारा 138,63,379,323,506 एवम 307 के मामले के 6 वारंटी किए गिरफ्तार
इंस्पेक्टर कपिल देव के दिशा निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से लगभग 8 बजे तक वारंटियों के घर चलती रही पुलिस की दबिशे,6 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे
इस भीषण सर्दी में लोग अपने अपने घरों में दुबके पडे रहे और इधर थाना चिलकाना पुलिस की टीमें अपना अपना काम करती रही।आपको बता दें,कि माननीय न्यायालयो से 6 लोगों के जारी एनबीडब्ल्यू वारंट जैसे ही थाना चिलकाना पंहुचे,तो इंस्पेक्टर कपिल देव ने बिना कुछ देरी किए अलग-अलग टीमों का गठन कर वारंटियों की तलाश में लगा दी।पुलिस ने वारंटियों की तलाश में उनके घरों पर आज सुबह 6 बजे जैसे ही दबिशे देनी शुरू की,तो वारंटियों में भारी खलबली मच गई। पुलिस की दबिशे लगभग 2 घंटे लगातार चली।पुलिस की लगातार दबिशो के चलते आईपीसी की धारा 138/63/379/323/506 एवम 307 के मामले के 6 शातिर वारंटियों मुकिम पुत्र कुमदा उर्फ कूड़ा,वकील पुत्र कुमदा उर्फ कूड़ा दोनों ही भाई निवासी गांव चालकपुर,मुनेश पुत्र बिशम्बर व बालेन्द्र पुत्र ताराचंद दोनों ही निवासी ग्राम नन्हैडा,चन्द्रपाल पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम चौरीमण्डी एवम असलम पुत्र शकील निवासी ग्राम संगमौर को गिरफतार किया गया।इंस्पेक्टर कपिल देव के दिशा निर्देश पर इन शातिर वारंटियों को गिरफतार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर राजकुमार उज्जवल,राजकुमार सहारण,सुभाष राणा के आलावा हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार,भगवत सिंह, जाबिर अली एवम कांस्टेबल अनुज राणा शामिल रहे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़