सनराइज कॉलेज ने किया मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
नौगांव- नौगांव के सनराइज़ महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर धूम धाम से मनाया गया और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओ.पी. तिवारी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आम लोगो से अपील की ,वही सनराइज़ महाविद्यालय के डायरेक्टर महेंद्र सिंह राजपूत ने भी ज्यादा से ज्यादा वृक्षो को लगाने के लिए जनता से अपील की साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए भी जनता से आग्रह किया। इस मौके पर सनराइज़ महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम प्रभारी अनुराग तिवारी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे ।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों छतरपुर