खबर सहारनपुर के थानों से
थाना सदर बाजार,थाना नानौता, कोतवाली नगर,थाना मण्डी एवम थाना रामपुर मनिहारान प्रभारियों की बडी कार्रवाई
थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने मात्र 2 घंटे मे,किया चोरी की घटना का सफल अनावरण,चोरी की पानी की मोटर के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व वाली एंटीरोमियो पुलिस टीम ने पकड़ा महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाला मजंनू
कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र गोतम के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम नुमाइश केम्प चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा ने पकड़ा एक शराब माफिया,40 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद
थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम ने किया चोरी की घटना का जोरदार खुलासा,चोरी की ई-रिक्शा एवम 140 ग्राम अवैध चरस के साथ चोर गिरफ्तार,2 वारंटियों पर भी बड़ी कार्रवाई
थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,52 पव्वे अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ 2 नशा तस्कर गिरफतार
इंस्पेक्टर संजीव कुमार की ही पुलिस टीम ने पकड़ा कच्ची शराब माफिया,12 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण हुए बरामद
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
लूट,मर्डर,रेप एवम चोरी के धड़ाधड़ खुलासे कर अपराधियों को जेल की सलाखें दिखाने वाले *थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामकुमार गौतम एवम शहरौज आलम ने एक बार फिर अपने सहयोगी दल के सहयोग से हसनपुर तालाबह अमृत पार्क नगर निगम द्वारा बनाए गए शौचालय से पानी की मोटर चोरी का मात्र 2 घंटे में जोरदार खुलासा करते हुए एक शातिर चोर ईशु सैनी उर्फ वीशु पुत्र सुरेश पाल निवासी हसनपुर लोहारी टाण्डा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर,हाल पता अनुपम बिहार कालोनी को चेकिंग के दौरान शाकुम्भरी विहार छिदबना मोड़ से आगे आम के बाग के पास से किया गिरफतार।जिसके पास से चोरी की पानी की मोटर भी बरामद कर ली गई है।इसके अलावा थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन वाली एंटीरोमियो पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक भावना ने अपने सहयोगी दल के साथ मौहल्ला कानूनगोयान भारी अड्डे के पास एक युवक शान मौहम्मद उर्फ पप्पू पुत्र अशरफ मौहम्मद निवासी मौहल्ला शेखजादगान कस्बा नानौता को महिलाओं के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने पर रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।इसके अलावा कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम नुमाइश केम्प चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से ढमोला पुल शांतिनगर से एक बड़े शराब तस्कर आरिफ पुत्र शमशाद निवासी नूर बस्ती निकट छप्पर वाली मस्जिद को 40 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का के साथ किया गिरफतार।जबकि थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम मण्डी समिति चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चोरी का जोरदार खुलासा करते हुए चेकिंग के दौरान 62 फुटा रोड तालाब के पास से एक ई-रिक्शा चोर को चोरी की एक ई-रिक्शा एवम 140 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफतार।पकड़े गए इस शातिर वाहन चोर सुनील उर्फ सुशील पुत्र मेवाराम निवासी गांधी कालोनी ने यह ई-रिक्शा दो दिन पहले हाकिमपुरा बाबर कालोनी निवासी रईस की मण्डी क्षेत्र से चुराई थी,जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इसे पकड़ लिया।जिसका अपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला निकला।और यही नहीं इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सोनकर की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक ललित तोमर ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए 2 शातिर वारंटियों ज़हांगीर हसन पुत्र वजीर हसन निवासी पक्का बाग एवम शाहिद रसूल पुत्र जियाउलहक निवासी शाहबेलोल टोपिया सराय को किया गिरफतार।जबकि थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम चुन्हैटी फाटक चौकी प्रभारी विजय सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान 2 शराब माफियाओं सोनू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम कांकरकुई एवम साकिब पुत्र मुस्तकीम निवासी चुन्हैटी गाड़ा को 42 पव्वै अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ किया गिरफतार।इसके अलावा इंस्पेक्टर संजीव कुमार की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक आनन्दपाल ने भी अपनी सहयोगी टीम के साथ चेकिंग के दौरान गांव घाटहैडा के पास कच्ची शराब निकलते हुए एक कच्ची शराब माफिया काला उर्फ यशपाल पुत्र रूल्ला निवासी ग्राम घाटहैडा को 12 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणो के साथ किया गिरफतार।