वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कचहरी पर प्रदर्शन कर 10 को एटा मे किसान पंचायत करने की घोषणा कर ज्ञापन सौंपा ,
एटा । अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए ।ओर देश में चरणबद्घ तरीक़े से चल रहे आंदोलन के समर्थन में सभी ने मिलकर कचहरी स्थित धरना पर किसान विरोधी तीनों काले कानूनों का खुलकर विरोध करते हुए।प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर,सीओ सिटी एटा को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारी ने अपने तय निर्णय के संदर्भ में वताया कि निम्नलिखित मांगो सहित लम्बित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिनांक 10/06/2021 को को कचहरी स्थित धरना स्थल एटा पर प्रात:10बजे से किसान पंचायत का आयोजन किया जायेगा।उक्त पंचायत के माध्यम से भारत सरकार द्वारा किसान विरोधी तीनोँ कानून को रद्द कराने की मांगे हैं सभी किसानों का ईमानदारी के साथ गेहूं कृय कराने, माचुआ राजवाह के सैफन सहित टैल तक सफाई कराते हुए सभी राजवाह-नहरो मे टेल तक पानी पहुचाने की मांग सहित बैबर ब्राच नहर स्थित अम्रत गांव पर पुल निमार्ण कराने तथा अखिल संघर्षी सहित40 किसानों के विरुद्ध मिरहची थाने में लिखे गए मुकदमा को तत्काल रद्द कराने सहित लिम्बित।आदि मांगो को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा और उसका तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।तथा चरणबद्घ तरीके से देश ब्यापी आंदोलन को सफल बनाया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से/अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र शास्री राष्ट्रीय महासचिव, पुष्पेन्द्र चौधरी अध्यक्ष किसान विकास समिति, विवेक चौधरी, अभिषेक अनुराग वशिष्ठ, शकुंतला देवी, जयोदा देवी सहित आदि लोग मौजूद रहे हैं।
जनपद एटा उत्तर प्रदेश
संवाददाता-मानपालसिंह
इंडियन टीवी न्यूज चैनल