ताजा खबरमध्य प्रदेशलेटेस्ट न्यूज़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन, 71 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

```html id="cyap7e" ```

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन, 71 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली जिले के मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद के विकास खण्ड बरहनी एवं धानापुर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। परंपरागत रीति रिवाज से मंडप में विवाह की रस्म संपन्न हुई। इसके पहले विभागों को ओर से सभी तैयारियों को पूर्ण कराया गया था।बताते चलें कि मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, एवं ब्लॉक प्रमुख, एवं अन्य अतिथियों ने तमाम नवदंपती को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान सम्पन्न सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड में क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह, ब्लाक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *