आपदा प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया,
एसडीएम तहसीलदार बीएमओ ने अधिक से अधिक वेक्सिनेशन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही।
राजगढ़ संवाददाता रामबाबु चौहान
राजगढ़ के छापीहेड़ा में एसडीएम, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नायब तहसीलदार,स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर के एन भीलवारे,डॉ मोहित गुप्ता द्वारा नगर के सभी 15 वार्डों में नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक व्यक्तियों एक साधारण बैठक शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल छापीहेड़ा में आयोजित की गई जिसमें आगामी 7 दिवसों में नगर छापीहेड़ा 100 प्रतिशत वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य लिया गया है ।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ सुमित सिंघी द्वारा बताया गया कि यदि छापीहेड़ा में शत-प्रतिशत टीकाकरण 18 प्लस एवं 45 प्लस का हो जाता है तो संभव है कि हम कोरोना कॉविड 19 की तीसरी वेव को रोकने में काफी हद तक सफल हो सकते हैं क्योंकि आगामी संभावित कोविड-19 छोटे बच्चों को प्रभावित करेगी यदि घर के सभी बड़े व्यक्तियों का टीकाकरण हो जाता है तो छोटे बच्चों को से संक्रमित होने का भय बहुत कम होगा।
साथ ही एसडीएम एवं नायब तहसीलदार मेडम द्वारा नगर के व्यापारी प्रतिनिधियों से चर्चा की गई और कहा गया कि अपनी दुकान पर आने वाले हर व्यक्ति से टीके की जानकारी लें और उसे टीका लगवाने हेतु जागरूक करें ।
बाइड;- एसडीएम नेहा साहू खिलचीपुर।