इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल
जिला दमोह
शादी का झांसा देकर विधवा साली से दुष्कर्म आरोपी जीजा गिरफ्तार
रिपोर्ट ब्यूरो चीफ लखन ठाकुर
दमोह /जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम धाना मैली मैं एक विधवा महिला के साथ जीजा ने शादी का झांसा देकर कई बार महिला के साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया जबेरा थाना प्रभारी इंद्रा ठाकुर ने बताया कि ग्राम घाना मैली से एक विधवा महिला ने 22 फरवरी 2021 को जबेरा थाने में उपस्थित होकर मुंह जुबानी रिपोर्ट में लेख करवाया था कि उसके जीजा राजेंद्र कुचबंदिया उर्फ लाजी निवासी घाना मैली निवासी कटंगी द्वारा 14 फरवरी 2021 से शादी का झांसा देकर विधवा महिला के घर में आकर उसके साथ कई बार गलत काम किया और शादी करने की बात की गई तो मुकर गया और फरार हो गया है महिला की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 84/2021 धारा 450,366a,376(2)(z) ता.हि.का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लाया गया प्रकरण का आरोपी घटना के बाद से फरार था प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी इंद्रा सिंह, एस आई अलका सिंह, एएसआई अक्षेन्र्द नाथ, आरक्षक रनमत, रघुराज सिंह, नगर रक्षा समिति सदस्य लखन मेहरा, मिथुन चौधरी की टीम गठित की गई जिसके चलते थाना जबेरा की पुलिस टीम ने दबिश देकर 4 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है ।
ब्यूरो चीफ= लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश