पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा0,धर्मवीर तिवारी मुख्य अतिथि के रुप मे पहुच कर गणतंत्र दिवस पर किया गया ध्वजा रोहण
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
रामगढ/सोनभद्र चतरा क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ एम0,के0,जी0, पब्लिक स्कूल डुमरिया 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस है। यह दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था
इस वर्ष हम 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, यह समारोह “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” थीम पर आधारित होगा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर, हमें अपने देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद रखना चाहिए। यह दिन हमें अपने देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य की याद दिलाता है। विद्यालय के स्कूली बच्चों द्वारा झंडारोहण के पश्चात आकर्षक झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले योद्धाओं के अमर होने का नारा लगाते रहे आकर्षक झांकी छोटे -छोटे बच्चों व बालिकाओ समेत अन्य आजादी के वीर सपूतों की आकर्षक झांकियां निकाली गई मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा0, धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहे इनके साथ मौजूद मोहन बिंद,महेंद्र नाथ क्षेत्र पंचायत सदस्य, एमजी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कुलदीप गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, शिव शंकर सिंह पटेल राम मुरत बिंद, मिथिलेश यादव, शाहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक व ग्रामींण बच्चें उपस्थित रहे