Press Note
कलेक्टर महोदय ग्वालियर के प्रयासों से
ग्वालियर, – प्रसिद्ध खगोलशास्त्री प्रोफेसर श्री एस. नटराजन, वरिष्ठ व्याख्याता, नेहरू प्लेनेटोरियम, मुंबई, ग्वालियरवासियों को सौरमंडल की गतिविधियां टेलीस्कोप के माध्यम से दिखाएंगे। नेहरू प्लेनेटोरियम की स्थापना 1984 में हुई थी और प्रो. नटराजन अब तक 3500 से अधिक व्याख्यान स्कूलों और कॉलेजों में दे चुके हैं। वे इसरो एवं एनसीआर पुणे जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपने ज्ञान का प्रसार कर चुके हैं।
प्रो. नटराजन का ग्वालियर में तीन दिवसीय प्रवास होगा, जिसमें विभिन्न समूहों के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे:
प्रथम दिवस 10:02:2024: कक्षा 10वीं और 11वीं के छात्रों के लिए व्याख्यान।
द्वितीय दिवस 11:02:2024: उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान।
तृतीय दिवस :12:02:2024 प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारियों के लिए व्याख्यान।
सभी व्याख्यान सायं 5:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके उपरांत सायं 7:00 बजे से 9:00 बजे तक टेलीस्कोप के माध्यम से सौरमंडल की गतिविधियों का अवलोकन कराया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों को खगोल विज्ञान के प्रति जागरूक करना और सौरमंडल की अद्भुत गतिविधियों को करीब से दिखाना है। ग्वालियरवासियों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर होगा जब वे अंतरिक्ष और ग्रहों की हलचलों को सीधे टेलीस्कोप से देख सकेंगे।