सिग्रामपुर भोजपुरा हार के खेत में अचानक दिखा विशालकाय मगरमच्छ किसानों में मचा हड़कंप
घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू चार कंधों पर रखकर सिंगौरगढ़ जलाशय में छोड़ा गया मगरमच्छ
सिंग्रामपुर/// रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सिंग्रामपुर के भोजपुरा हार के एक खेत में वयस्क मगरमच्छ देख किसानों में हड़कंप मच गया निदान बीट खेतों में मिले मगरमच्छ की सूचना किसानों के द्वारा वन विभाग को दी गई मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सियों में बांधने में सफलता अर्जित की जिसके बाद मगरमच्छ को चार बल्लियों में बांधकर चार कंधों के सहारे सिंगौरगढ़ जलाशय में छोड़ा गया डिप्टी रेंजर लाइक खान ने बताया दो-तीन दिन से खबर मिल रही थी गांव के आसपास खेतीहर भूमि में मगरमच्छ घूम रहा है जिसकी सूचना पर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए सिंगौरगढ़ जलाशय में छोड़ा गया गनीमत रही खेतों में छुपकर बैठे मगरमच्छ को खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देख लिया और समय रहते वन विभाग को इसकी सूचना देकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया और मगरमच्छ जैसे खूंखार जलचर के ख़तरे से राहत की सांस ली गई बता दें दमोह जिले मगरमच्छों की संख्या अधिक होने अक्सर नदी तालाबों से लगी आबादी क्षेत्र और खेतों में दिखाई देते रहते है।