दमोह.जिले के पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के निर्देश पर जिले भर में माक्स ना लगाने वालों, घर से बेवजह निकलने वालों व वाहन चेकिंग कार्रवाई निरंतर जारी है. गुरुवार को शहर के हटा नाका चौराहा पर यातायात थाना प्रभारी सुश्री मधु पटेल ने प्रधान आरक्षक दिनेश गोस्वामी, राजेंद्र शुक्ला, आरक्षक देवेंद्र, अभय यातायात पुलिस स्टाफ के साथ दो पहिया, चार पहिया व ऑटो रिक्शा को रोककर चालानी कार्रवाई की.
*वाहन चैकिंग दौरान की गई चालानी कार्यवाही*
वहीं जिला दमोह के थाना हटा में कुल 35 वाहनो को चैक कर 03 वाहन, थाना मडियादो में कुल 19 वाहनो को चैक कर 04 वाहन, थाना गैसाबाद में कुल 25 वाहन चैक कर 04 वाहन, थाना कुम्हारी में कुल 33 वाहन चैक कर 10 वाहन, थाना पटेरा मे कुल 34 वाहन चैक कर 07 वाहन, थाना पथरिया में कुल 28 वाहन चैक कर 16 वाहन, थाना बटियागढ़ में कुल 22 वाहन चैक कर 06 वाहन, थाना हिण्डोरिया में कुल 12 वाहन चैक कर 03 वाहन, थाना रजपुरा में कुल 15 वाहन चैक कर 04 वाहन, थाना मगरोन में कुल 16 वाहन चैक कर 03 वाहन, थाना तेन्दूखेडा में 20 वाहन चैक 08 वाहन, थाना जबेरा में कुल 15 वाहन चैक कर 02 वाहन, थाना तेजगढ़ में 47 वाहन चैक कर 19 वाहन, थाना तारादेही में कुल 17 वाहन चैक कर 07 वाहन , थाना कोतवाली में कुल 25 वाहन चैक कर 14 वाहन, थाना दमोह देहात में कुल 45 वाहन चैक कर 14 वाहनो का चालान किया गया, कुल 428 वाहनो को चैक कर 128 वाहनो पर चालानी कार्यवाही कर कुल 36500 चालान राशि जमा की गई।
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश
इंडियन न्यूज़ चैनल
रिपोर्टर- सुनील पटेल जिला दमोह मध्य प्रदेश